फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Panic after body of a three-year-old child found in a pond, missing for two days

Bijnor: तालाब में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, दो दिन से लापता था तीन साल का अरसलान

Sat, 13 Jul 2024 01:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में तीन साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। वहीं बच्चे की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bijnor: Panic after body of a three-year-old child found in a pond, missing for two days
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के चांदपुर क्षेत्र में मोहल्ला काजीजादगान से लापता तीन वर्षीय अरसलान का शव चांदपुर ईदगाह के पास एक तालाब में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। 

विज्ञापन


धामपुर क्षेत्र के गांव नींदूड़ू से अपनी मां के साथ चांदपुर मोहल्ला काजीजादगान में अपने नाना नानी के घर आए तीन वर्ष के अरसलान पुत्र सलीम का शव शनिवार को चांदपुर में ईदगाह रोड पर तालाब में मिला। अरसलान शुक्रवार की दोपहर से लापता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kargil Vijay : सरसावा वायुसेना स्टेशन पर एयर शो में लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला काजीजादगान निवासी तरन्नुम पत्नी सलीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका तीन वर्षीय पुत्र अरसलान शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकल गया है। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कहीं पता नहीं लगा है।

पीड़िता ने मोहल्ले की ही एक महिला पर उसके पुत्र को अगवा कर लेने की आशंका जाहिर की थी। शनिवार को अरसलान का शव चांदपुर ईदगाह के पास मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहमरा मच गया।

मोहल्लेवासी व परिजनों ने थाने पर एकत्र होकर हंगामा किया। अपर पुलिस अधीक्षक रामअर्ज ने बताया कि महिला की शिनाख्त पर बच्चे का शव तालाब से बरामद कर लिया है। महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed