Bijnor News: डीजे के नीचे दबकर बच्चे की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे घायल, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor News : डीजे के नीचे दबकर बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यही नहीं तीन बच्चे घायल भी हुए हैं। उधर, बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में कस्बे के मोहल्ला नौमी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बरात की चढ़त के दौरान डीजे के गिरने से नीचे दबकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस घटना में तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। बच्चे की मौत पर परिजनों व मोहल्ले में कोहराम मचा है।
गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी डीजे संचालक ललित कुमार क्षेत्र के किसी गांव में बरात की चढ़त करने के लिए महिंद्रा पिकअप में डीजे लादकर ले जा रहा था। वाहन में लदे डीजे के बजते जाने पर मोहल्ले के दर्जनों बच्चे भी डीजे के पीछे-पीछे लग लिए और नाच गाने लगे। मोहल्ले में ही अचानक डीजे को रोकने के लिए वाहन में बांधी गई रस्सी टूट गई और डीजे वाहन के पीछे पीछे चल रहे बच्चों पर आ गिरा। इस घटना में डीजे के नीचे दबने से यहां अपने मामा के घर रहने आया हुआ अफजलगढ़ के ग्राम उद्दोवाला निवासी सोनू का सात वर्षीय पुत्र गुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना में मोहल्ला नौमी के तीन अन्य बालक आठ वर्षीय भूरे पुत्र मंगू सिंह, सात वर्षीय नैतिक पुत्र धर्मेंद्र आठ वर्षीय जय पुत्र आशीष कुमार भी घायल हो गए। परिजन व मोहल्लावासी घायल बालकों को उपचार के लिए स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जिनमें गुरजीत की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसको उच्च उपचार के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। इसी दौरान गुरजीत की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य तीनों घायल बच्चों का कस्बे में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
बच्चे की दर्दनाक मौत पर परिजनों व मोहल्ले में कोहराम मच गया। बताया गया कि अफजलगढ़ के ग्राम उद्दोवाला निवासी मृतक बच्चे गुरजीत यहां मोहल्ला नौमी में अपनी ननिहाल आया हुआ था। मृतक दो भाई बहन थे।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मोहल्ला नौमी में मौके पर है। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार से अभी कोई यहां नहीं पहुंचा है। उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।