Bijnor: बाघ ने वन वॉचर पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत, वन विभाग में दौड़ी शोक की लहर
Bijnor News : कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान बाघ ने वन वॉचर पर हमला कर दिया। उपचार के दौरान वन वॉचर की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के सैडिल बांध/पटेरपानी में एक गश्ती दल पर बुधवार दोपहर में लगभग ढाई बजे सुखदेव, पवन कुमार आदि के गश्तीदल पर बाघ पर ने हमला कर दिया। बाघ ने वन वाचर पवन कुमार को अपने कब्जे में कर लिया। बाघ के हमले को देखते हुए साथी कर्मियों ने फायरिंग की। जिससे बाघ से पवन को छुड़ाया गया।
मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नंद किशोर रूवाली और एसीएफ डाॅ. शालिनी ने पहुंचकर पवन कुमार को काशीपुर के चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां पवन कुमार को मृत घोषित किया गया।
पवन कुमार की मौत से वन विभाग में शोक की लहर है। मृतक जनपद बिजनौर के धारा गांव का रहने वाला था। उसके दो बेटियां, पत्नी व माता पिता आदि है। घर में कोहराम मचा है।
उधर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने मृतक परिवार को तात्कालिक सहायता आदि देने के निर्देश देते हुए घटनास्थल की स्थिति का अध्ययन कर कैमरा ट्रैप लगाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?