फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Tiger attacked forest watcher and died during treatment

Bijnor: बाघ ने वन वॉचर पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत, वन विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Wed, 18 Oct 2023 06:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Oct 2023 06:35 PM IST
सार

Bijnor News : कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान बाघ ने वन वॉचर पर हमला कर दिया। उपचार के दौरान वन वॉचर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor News: Tiger attacked forest watcher and died during treatment
वन वॉचर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के सैडिल बांध/पटेरपानी में एक गश्ती दल पर बुधवार दोपहर में लगभग ढाई बजे सुखदेव, पवन कुमार आदि के गश्तीदल पर बाघ पर ने हमला कर दिया। बाघ ने वन वाचर पवन कुमार को अपने कब्जे में कर लिया। बाघ के हमले को देखते हुए साथी कर्मियों ने फायरिंग की। जिससे बाघ से पवन को छुड़ाया गया।

विज्ञापन

मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नंद किशोर रूवाली और एसीएफ डाॅ. शालिनी ने पहुंचकर पवन कुमार को काशीपुर के चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां पवन कुमार को मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन

पवन कुमार की मौत से वन विभाग में शोक की लहर है। मृतक जनपद बिजनौर के धारा गांव का रहने वाला था। उसके दो बेटियां, पत्नी व माता पिता आदि है। घर में कोहराम मचा है।

उधर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने मृतक परिवार को तात्कालिक सहायता आदि देने के निर्देश देते हुए घटनास्थल की स्थिति का अध्ययन कर कैमरा ट्रैप लगाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed