{"_id":"60f840478ebc3e6d50069f62","slug":"bijnor-news-three-accused-has-arrested-in-case-of-attack-on-a-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरोगा पर हमले करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार, आरएसएस नेता को थप्पड़ मारने से हुई थी विवाद की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरोगा पर हमले करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार, आरएसएस नेता को थप्पड़ मारने से हुई थी विवाद की शुरुआत
Wed, 21 Jul 2021 09:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:11 PM IST
सार
दरोगा पर हमला करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को दबोचा था। आरएसएस नेता को थप्पड़ मारने से विवाद की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
बिजनौर में दरोगा की पिटाई का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के झालू में तैनात दरोगा अरुण कुमार राणा से मारपीट करने के मामले में हल्दौर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 16 जुलाई को शाम करीब सात बजे झालू में झंडा चौक के पास निलंबित चल रहे दरोगा अरुण कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसमें दरोगा अरुण कुमार घायल हो गए थे। दरोगा ने इस मामले में आरएसएस के कार्यकर्ता समेत कई लोगों पर आरोप लगाए थे, जिनकी पहचान सीसीटीवी से हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं हल्दौर पुलिस ने बुधवार की शाम रितिक, रोहित, अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस उमंग और भोलू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दो दिन पहले दरोगा अरुण कुमार ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन