{"_id":"63ce44578ce39a3a3d062302","slug":"bijnor-news-stray-bull-hit-the-old-man-dies-under-treatment-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आवारा गोवंश का आतंक, सांड की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आवारा गोवंश का आतंक, सांड की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 23 Jan 2023 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Jan 2023 01:55 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा गोवंश का आतंक जारी है। रविवार शाम को बिजनौर में सांड ने वृद्ध रघुवीर सिंह को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रघुवीर (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में रविवार की देर शाम मुरादाबाद रोड पर एक सांड ने बाइक पर सवार वृद्ध को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा वृद्ध का पौत्र हमले में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
मूल रूप से ग्राम पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी रघुवीर सिंह परिवार सहित नूरपुर के मोहल्ला शाहीदनगर में रहते हैं। रविवार को वह अपने पौत्र मनीष के साथ मुरादाबाद जनपद के कांठ में अपनी धेवती की गोद भराई में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर जल्द चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
वहां से वापस लौटते हुए ग्राम हंसुपुरा के पास सड़क पर टहल रहे आवारा गोवंश को देखकर मनीष ने बाइक रोक ली। इस दौरान वहां मौजूद एक सांड ने उनकी बाइक पर हमला बोल दिया।
सांड ने रघुवीर सिंह को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रघुवीर (70) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार छुट्टा सांड हिंसक हो चुके हैं और आए दिन हमला करते रहते हैं। रघुवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।