फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Plant saplings on your birthday

अपने जन्मदिन पर पौधे लगाएं : डा. शंकर

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Plant saplings on your birthday
नींदडू में साधन सहकारी समिति के प्रांगण में पौधरोपण करते आरडी मेमोरियल डिग्री कालेज मानपुर शिवप - फोटो : BIJNOR
अपने जन्मदिन पर पौधे लगाएं : डा. शंकर
विज्ञापन

नींदडू़। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पहले दिन वक्ताओं ने पर्यावरण पर विचार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने पर जोर दिया।
बुधवार को साधन सहकारी समिति नींदडू़ के प्रांगण में आरडी मेमोरियल डिग्री कालेज मानपुर शिवपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एवं आरएसएम कालेज धामपुर के पूर्व प्रवक्ता शंकर लाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण अहम समस्या है। हमें इसके प्रति उदार और जागरूक होना होगा। किसानों और ग्रामीणों के लिए पौधे रोपने अपेक्षाकृत अन्य लोगों के आसान होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति आसपास की भूमि तथा खेतों में अपने बच्चे के जन्मदिवस पर हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प ले तथा उनकी देखभाल भी करें। इससे हमारा पर्यावरण सुधरेगा तथा वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने वृक्षारोपण के तहत कई पौधे भी लगाए।
विज्ञापन

प्रधान के पति मुदस्सर अली की अध्यक्षता एवं भूपेंद्र सिंह बाटा के संचालन में आयोजित सात दिवसीय शिविर के पहले दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, प्राचार्य हिमानी सिंह, जितेंद्र सिंह, अतुल कुमार, आफरीन, जैनब, जकिया, विजयपाल, अजीत सिंह तथा 45 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed