{"_id":"622356a5348d7240b21df507","slug":"bijnor-news-one-person-killed-two-injured-after-being-buried-under-debris-due-to-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दबे तीन मजदूर, एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दबे तीन मजदूर, एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर के लिए रेफर
Sat, 05 Mar 2022 05:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Mar 2022 05:55 PM IST
सार
पेट्रोल पंप पर दीवार गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जिले में शनिवार को एक हादसा हो गया। चक्कर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के ऑयल टैंक को शिफ्ट करते समय दीवार गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। उधर, मजदूर की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्कर रोड पर करीब आधा घंटे से जाम लगा रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप