{"_id":"66e0740fa4b2058b300ac4fb","slug":"bijnor-news-one-leopard-trapped-in-a-cage-the-other-lying-in-a-well-roaring-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा, दूसरा कुएं में पड़ा दहाड़ रहा था, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा, दूसरा कुएं में पड़ा दहाड़ रहा था, देखें तस्वीरें
Tue, 10 Sep 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:00 PM IST
सार
बिजनौर में मंगलवार को दो तेंदुए पकड़े गए। दोनों को वन विभाग की टीम आकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
बिजनौर में वन विभाग के कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में मंगलवार को दो गुलदार (तेंदुए) पकड़े गए। नगीना क्षेत्र में गांव हुर्र नंगला में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। वहीं, शिवाला कलां क्षेत्र के गांव मोर मगदूमपुर के जंगल में एक गुलदार कुएं में गिरा मिला। पिछले 19 दिनों में जिले में 11 गुलदार पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
पिंजरे में फंसा तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम हुर्र नंगला में मंगलवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार फंसा हुआ दिखा। वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंए में पड़ा गुर्राता हुआ तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शिवालाकलां क्षेत्र के गांव मोर मगदूमपुर निवासी मंगल सिंह और अन्य किसान जंगल से चारा लेने गए थे। वहां गुलजार के दहाड़ने की आवाज आई। किसान ने शोर मचाया तो अन्य किसान भी आ गए। खेत में पुराने कुएं के पास पहुंचे तो अंदर गुलदार दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने गुलदार को कुएं से निकाला और पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गए।