मुख्यमंत्री दौरा: सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन, बिजनौर को मिल सकती है कोई बड़ी सौगात
Bijnor News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जिले में युद्ध स्तर पर कार्य कराया रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 जुलाई को बिजनौर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर विदुर कुटी को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर कार्य करा रहा है। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी विदुर कुटी एवं विदुर कुटी जाने वाले रास्ते पर तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।
वहीं, इसी क्रम में बिजनौर चांदपुर रोड पर विदुर कुटी तिराहे के पास मुख्यमंत्री के हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त बिजनौर से बैराज वाया नहर के सड़क की मरम्मत की जा रही है एवं नहर की सिल्ट की सफाई की जा रही है।
बताया गया कि यात्री प्रतीक्षालय पर नए रंग-रोगन, पेड़ों की कटाई-चटाई और साफ सफाई कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। खुद बिजनौर जिला अधिकारी उमेश कुमार मिश्र अपने निर्देशन में समस्त कार्य करवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री का बिजनौर दौरा होने पर पूरे जिले का प्रशासनिक अमला विदुर कुटी पर ही कैंप कर रहा है। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी सिटी, सीओ सिटी और शहर कोतवाल व्यवस्था देख रहे हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए बिजनौर-चांदपुर रोड पर ही मंच बनाने का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस बार विदुर कुटी को कोई नई सौगात दे सकते हैं। क्योंकि जिस प्रकार से आनन-फानन मुख्यमंत्री का दौरा हुआ है। उससे आशा लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री द्वारा बिजनौर जनपद को कोई बहुत बड़ी सौगात दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा