फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News, Molestation from a girl but not action against accused and released

अजीब फरमान, बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को सुनाई पांच जूते मारने की सजा

Wed, 23 Oct 2019 07:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Oct 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News, Molestation from a girl but not action against accused and released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

यूपी के बिजनौर जनपद में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को सजा के तौर पर पांच जूते मारकर मामला खत्म कर दिया गया। मोहल्ले वालों ने आरोपी को पीड़िता के घर पर बुलाकर यह सजा दिलाई। मामले की नगर में चर्चा बनी रही। वहीं, कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


मामला नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से जुड़ा है। उसके घर के सामने एक परिवार रहता है, जहां उस व्यक्ति का काफी आना जाना था। दो दिन पूर्व जब सामने वाले परिवार के लोग घर पर नहीं थे तो आरोपी ने उस परिवार की बालिका को अपने घर बुला लिया। आरोप है कि छेड़खानी कर बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। इस दौरान बालिका रोती बिलखती हुई अपने घर गई और घटना के बारे में परिजनों को बताया। तब परिजन मोहल्ले वालों के साथ आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी घर पर ही मिला और उसे खरीखोटी सुनाने के बाद वापस हो गए, लेकिन उससे मामला खत्म नहीं हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दो सगी बहनों से दुष्कर्म मामले में पंचायत का तुगलकी फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को मोहल्ले वालों ने आरोपी को पीड़िता के घर पर बुलाया। वहां परिजनों और मोहल्ले वालों ने आरोपी को खरीखोटी सुनाई। जब आरोपी ने मुंह नहीं खोला, तो मोहल्ले वालों ने फरमान सुनाया कि आरोपी को इस गलती की सजा जरूर मिलनी चाहिए। मोहल्ले वालों के फरमान पर पीड़ित बालिका और उसकी मां ने आरोपी को पांच जूते मार कर मामले को खत्म किया। आरोपी की पिटाई करने के बाद मामला खत्म हो गया है।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वह पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उधर, आरोपी व्यक्ति ने आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं किया, जैसा बालिका और उसके परिजन कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पंचायत का अजीब फरमान, दो सगी बहनों के तलाक की लगाई 20 लाख कीमत, ये है पूरा मामला

मामले की जांच कर कार्रवाई होगी: कोतवाल 
कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed