Bijnor News: खेत पर सो रहे वद्ध को गुलदार ने गर्दन पर हमलाकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर में गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को गुलदार ने अफजलगढ थानाक्षेत्र में खेत पर सो रहे बुजुर्ग को मार डाला। बताया गया कि गुलदार ने बुजुर्ग की गर्दन पर हमला किया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विस्तार
बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में खेत पर सो रहे एक वद्ध पर गुलदार ने गर्दन पर हमला कर मार डाला। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि गुलदार खेतों व बस्ती के आसपास मंडरा रहा है। ग्रामीण व बच्चे खेतों पर जाने से भी घबरा रहे हैं।
सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान
जानकारी के अनुसार सीरवासुचन्द्र निवासी तुगंल सिंह (70)पुत्र अपने खेत पर गए थे। वहां उन्हें नींद आ गई। अचानक आ निकले गुलदार ने सोते तुगंल सिंह पर हमला कर मार उन्हें डाला। गुलदार ने तुगंल सिंह की गर्दन पर एक बड़ा जख्म कर दिया।
गुदार के हमले से हुई मौत के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। वहीं सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की।
वहीं घटना से स्थानीय लोगो में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। सूचना के बाद भी वन विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की ओर गुलदार ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।