फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Guldar killed an olderly man sleeping at his farms in Bijnor

Bijnor News: खेत पर सो रहे वद्ध को गुलदार ने गर्दन पर हमलाकर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 19 Apr 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

बिजनौर में गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को गुलदार ने अफजलगढ थानाक्षेत्र में खेत पर सो रहे बुजुर्ग को मार डाला। बताया गया कि गुलदार ने बुजुर्ग की गर्दन पर हमला किया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
Bijnor News: Guldar killed an olderly man sleeping at his farms in Bijnor
गुलदार ने बुजुर्ग को मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में खेत पर सो रहे एक वद्ध पर गुलदार ने गर्दन पर हमला कर मार डाला। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि गुलदार खेतों व बस्ती के आसपास मंडरा रहा है। ग्रामीण व बच्चे खेतों पर जाने से भी घबरा रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीरवासुचन्द्र निवासी तुगंल सिंह (70)पुत्र अपने खेत पर गए थे। वहां उन्हें नींद आ गई। अचानक आ निकले गुलदार ने सोते तुगंल सिंह पर हमला कर मार उन्हें डाला। गुलदार ने तुगंल सिंह की गर्दन पर एक बड़ा जख्म कर दिया।

गुदार के हमले से हुई मौत के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। वहीं सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की।

वहीं घटना से स्थानीय लोगो में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। सूचना के बाद भी वन विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की ओर गुलदार ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed