{"_id":"5e1f614c8ebc3e4b4604e0cc","slug":"bijnor-news-ganga-bath-on-makar-sankranti-bijnor-news-mrt4640148130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
बिजनौर में मकर संक्रांति पर गंगा बैराज पर पूजा अर्चना करते श्रृद्धालु।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिलेभर में बुधवार को भी मकर संक्रांति पर्व आस्था एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज, बालावाली घाट तथा गंज स्थित विदुर कुटी गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान करने की मान्यता है। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट तथा अपने घरों पर खिचड़ी बनाकर वितरित की। युवाओं ने पतंगबाजी का भी जमकर लुत्फ लिया।
बुधवार को भी जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व भक्तिभाव से मनाया गया। इससे पहले मंगलवार को भी जिले वासियों ने मकर संक्रांति पर्व मनाया था। बुधवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर जल धारा में आस्था की डुबकी लगाई। बिजनौर के गंगा बैराज, मंडावर क्षेत्र के बालावाली घाट, गंज के विदुर कुटी गंगा घाट आदि गंगा घाटों पर अनेक श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा की धारा में डुबकी लगाई तथा सूर्य को जल दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। पौराणिक मान्यता के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन गंगा स्नान कर सूर्य को जल देने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं।
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान की ओर से गांव निजामतपुर गंज में मूक बधिर बच्चों के लिए लर्निंग कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को खिचड़ी, मूंगफली और रेबड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में सेवा भारती टीम को भी पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर आमेप्रकाश शर्मा, शोभा शर्मा, सरस्वाती जोशी, भारती आदि मौजूद रहे। संसार सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छितावर में मकर संक्रांति उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य गौरव ने मकर संक्रांति के महत्च पर प्रकाश डाला। विद्यालय में खिचड़ी बनाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वितरित की गई। इस अवसर पर स्कूल में कुर्सी दौड़, गरम समोसा, ताला-चाबी, रस्सा खींच एवं वॉलीबाल आदि खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया।