फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Farmers boycott Farmers Day

किसानों ने किया किसान दिवस का बहिष्कार

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Farmers boycott Farmers Day
किसानों ने किया किसान दिवस का बहिष्कार
विज्ञापन

बिजनौर। किसान दिवस में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। किसान आत्महत्या की धमकी देने वाले विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग पर अड़ गए। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर कोई जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया। किसानों ने इस मामले को लेकर आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
बुधवार को किसान दिवस था, जिसमें डीएम और सीडीओ नहीं आए थे। किसान इस बात पर अड़े थे कि दोनों अधिकारियों के आने पर ही किसान दिवस शुरू होगा। उप निदेशक कृषि जेपी चौधरी ने डीएम के जिले से बाहर, सीडीओ के गंगा यात्रा के सिलसिले में आए कमिश्नर के साथ होने की बात कही। इसके बाद किसान दिवस शुरू हुआ। किसान विजयपाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने सीटों पर खड़े होकर आरोप लगाया कि विद्युत निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारी और कर्मचारी बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते। किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसान यदि उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है। किसानों ने किरतपुर के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह कुशवाहा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अब कुशवाहा आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। यह अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और इसका एलान यहीं किया जाए। तभी किसान किसान दिवस चलने देंगे। किसानों ने जवाब देने के लिए अधिकारियों को पंद्रह मिनट का समय दिया। इस पर एसई ने कहा कि वह दो अधिशासी अभियंताओं की कमेटी बनाकर मामले की जांच करा देंगे। किसान भी अपना पक्ष रख सकते हैं। किसानों का आरोप था की गन्ना खरीद केंद्रों पर धड़ल्ले से घटतौली हो रही है। जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। अधिकारी मिलों से हमसाज हैं।
विज्ञापन

पंद्रह मिनट बाद किसानों ने अध्यक्षता कर रहे उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी से प्रशासन का निर्णय पूछा। डीडी ने कहा एसई अपनी बात कह चुके हैं। किसान एसई की बात पर राजी नहीं हुए और आरपार की लड़ाई का एलान करते हुए किसान दिवस का बहिष्कार कर गए। अधिकारी माइक से बार-बार उनसे रुकने के लिए कहते रहे, परंतु किसान नहीं रुके। विजयपाल सिंह, यशवीर सिंह, कुलदीप सिंह, देवदत्त शर्मा, दीपक तोमर, विकार अहमद, राकेश प्रधान, अंकित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। प्रशासन की ओर से डीएम नामित परमानंद झा एसडीएम, डीडी जेपी चौधरी, एसई विद्युत सीपी सिंह, डीसीओ यशपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed