फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor news: dense fog on Wednesday morning

पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी से मौसम ठंडा

Thu, 16 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bijnor news: dense fog on Wednesday morning
पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी से मौसम ठंडा
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहने से वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे के कारण वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा अधिक होने से ठंड भी बढ़ गई। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप से थोड़ी राहत मिली।

बुधवार को जिले में घना कोहरा छाया रहा। सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कोहरे के कारण धीमी हो गई। दिन में भी वाहनों की लाइट जलती दिखाई दी। नगरवासियों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। बादलों की वजह से मौसम में फिर से ठंड बढ़ गई। सोमवार को हुई जोरदार बारिश ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। ठंड की मार से बच्चों को बचाना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के मौसम में जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। बच्चों के घर से निकलने से पहले उन्हें जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed