फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor news: dead body of a female cub of Guldar found on the river bank

Bijnor news: नहर किनारे गुलदार के मादा शावक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sat, 14 May 2022 03:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 May 2022 03:05 PM IST
सार

बिजनौर में एक नहर के किनारे एक मादा गुलदार का शव पड़ा होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार के मादा शावक की आयु लगभग 6 माह होगी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bijnor news:  dead body of a female cub of Guldar found on the river bank
मादा गुलदार की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह स्योहारा थानाक्षेत्र में नहर के किनारे मादा गुलदार का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि गांव जमालपुर में नहर के पास ग्रामीणों ने एक मादा गुलदार का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


वन विभाग अधिकारी एकेएस भास्कर ने बताया कि ग्रामीणों ने मादा गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की। शव का निरीक्षण करने पर सामने आया कि यह मादा गुलदार शावक (cub) है। उसके शरीर पर चोट के अनेक निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी सुअर जैसे जंगली जानवर के हमले से घायल होने के बाद मादा शावक की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता हाजी याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार के मादा शावक की आयु लगभग 6 माह होगी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं  मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वन अधिकारी से गांव के जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग करते हुए कहा है कि क्षेत्र में अभी कई गुलदार हैं। जो ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे हैं।

ग्रामीण सतीश, नौबहार सिंह, चेतराम, आकाश आदि का कहना है कि इस क्षेत्र में गुलदार अक्सर देखे जा रहे हैं। दो मई को भी एक मादा गुलदार ने गांव जमालपुर के ही तुषार चौधरी और चंचल काकरान के ऊपर जानलेवा हमला किया था।

उस समय ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के पास जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की थी। लेकिन विभाग द्वारा मांग को अनसुनी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed