Bijnor News : क्रिकेट टूर्नामेंट में विवाद, दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, मैदान पर मची अफरा-तफरी
Bijnor News : क्रिकेट टूर्नामेंट में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई, जिससे मैदान पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान दो खिलाड़ियों में हुई मारपीट की घटना पथराव में बदल गई। दोनों पक्षों की तरफ से हुई पत्थरबाजी से मैच के दौरान अफरा-तफरी मच गई और मैच स्थगित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खिलाड़ी के परिजन को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार की दोपहर नगर के मोहल्ला बिश्नोई सराय शाहजटा के खेल मैदान पर एक जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अजूबा क्लब व रविदास क्लब के खिलाड़ियों के बीच खेला जा रहा था।
बताया जाता है कि अजूबा क्लब के खिलाड़ियों के बल्लेबाजी करने के बाद जब रविदास क्लब के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे थे तभी पास में रहने वाले राशिद के भतीजे साहिल को बॉल लग गई। आरोप है कि इस दौरान राशिद के भतीजे व अन्य खिलाड़ियों के बीच कहासुनी व मारपीट को देखकर राशिद भी मैदान में कूद गया और उसने भी खिलाड़ियों के साथ मारपीट कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान राशिद के घर की तरफ से पत्थरबाजी हो गई, जबकि जवाब में खिलाड़ियों की तरफ से भी पत्थरबाजी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पत्थरबाजी की घटना के बाद मैच में अफरा-तफरी मच गई और मैच स्थगित हो गया। सूचना पर नगीना सर्कल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच
यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत