{"_id":"5e1f609a8ebc3e4b0658a481","slug":"bijnor-news-army-day-celebration-bijnor-news-mrt464013858","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सैनिकों के कारण हम सुरक्षित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर सैनिकों के कारण हम सुरक्षित : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा सेना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त सैनिकों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर को सम्मानित किया गया।
बुधवार को जैन धर्मशाला में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सेना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिकों के कड़े पहरे के कारण ही हम सभी अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। सभी को हर हाल में सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान कड़ी मेहनत कर हम सभी देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। डा. नीलम सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नवागंतुक और वयोवृद्ध सेवानिवृत्त सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष कर्नल हर्ष निधि ने तथा संचालन महासचिव टीकम सिंह और कोषाध्यक्ष मुकुल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नगर कल्याण समिति अध्यक्ष राजुल त्यागी, मीना बक्शी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंगली छोइया के बच्चों ने योगाभ्यास कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। शिक्षिका रचना कपूर के नेतृत्व में संजू, नीतू, मोनिस, आकिल सोफियान छात्रों ने योग कर प्रस्तुति दी। जबकि छात्रा सानिया, मुस्कान, सोफिया आदि ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।