फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Municipality shines at national level in cleanliness

स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी बिजनौर पालिका

Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Municipality shines at national level in cleanliness
स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी बिजनौर पालिका
विज्ञापन

बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2022 के घोषित परिणाम में बिजनौर नगर पालिका का चयन हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नगरपालिका बिजनौर की चेयरपर्सन रुखसाना परवीन, ईओ विकास कुमार व अन्य अफसरों को सम्मानित करेंगी। इस दिन बिजनौर सहित यूपी की चयनित 12 नगर निकायों को सम्मानित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी बिजनौर को सम्मानित होने के लिए न्यौता मिल चुका है।
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से समय-समय पर स्वच्छता सर्वे कराया जाता है। वर्ष 2022 के सर्वे में बिजनौर नगरपालिका का चयन हुआ है। बिजनौर पालिका की कौन सी रैंक रहेगी, इसका खुलासा पहली अक्तूबर को ही होगा। इससे पहले 2021 में बिजनौर शहर में साफ सफाई के अलग-अलग बिंदुओं पर सर्वे किया गया था। 2021 के सर्वे के आंकड़ों में तीन हजार से अधिक अंक लेकर बिजनौर नगरपालिका ने नॉर्थ जोन यानि उत्तर भारत के कई राज्यों में सातवीं और प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन

साल 2020 में बिजनौर की 38 वीं रैंक थी। इस बार जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के पूर्वानुभव का लाभ बिजनौर नगरपालिका को मिला और स्वच्छता की दिशा में बेहतर काम हो पाए। ईओ विकास कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन रुखसाना परवीन, उनके प्रतिनिधि एवं पति शमशाद अंसारी, डीपीएम हरीश गंगवार, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, जेई यशवंत व मूलचंद तथा समस्त सफाई कर्मियों की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर नगरपालिका को स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2022 के तहत राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड से एक अक्तूबर को सम्मानित होने के लिए चयनित किया गया है। यह समस्त सफाईकर्मी व संबंधित कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। हम उनके प्रतिनिधि बनकर एक अक्टूबर को सम्मान लेने जाएंगे
- विकास कुमार, ईओ बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed