{"_id":"64ca8414df9bb8069707c373","slug":"bijnor-miscreants-fired-on-car-in-film-style-and-attacked-head-with-a-pistol-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार पर चलाई गोली, तमंचे की बट से सिर पर किया हमला, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार पर चलाई गोली, तमंचे की बट से सिर पर किया हमला, मची भगदड़
Wed, 02 Aug 2023 11:44 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:44 PM IST
सार
Bijnor News : बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक कार पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे की बट से युवक के सिर पर हमला किया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
बदमाशों ने कार पर फायरिंग की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर में बुधवार की शाम में करीब आठ बजे नगर के लज्जावती पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
बताया गया कि चांदपुर तिराहे की ओर से बिना नंबर की एक कार में सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कई राउंड फायरिंग की। जिससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। कार स्वामी पंप पर स्थित दुकान से सामान खरीद रहा था। कार स्वामी ने अपना नाम शिवम निवासी मंझौला बिल्लौच थाना शिवाला कलां बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कस्बे के मोहल्ला रविदास नगर निवासी आशुतोष का कार सवार बदमाशों ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर पकड़ लिया और फिर नगर पालिका कार्यालय के पास जमकर पिटाई की। बाद में उसके सिर पर तमंचे की बट से वार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर उप-निरीक्षक विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस कार स्वामी शिवम व घायल आशुतोष को अपने साथ थाने ले गई। घायल आशुतोष ने पुलिस को हमलावरों के नाम और पते बताए हैं।
वहीं, पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, शिवम व आशुतोष से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।