{"_id":"68ec9c19352b45c36908e283","slug":"bijnor-misbehavior-with-students-returning-from-tuition-muslim-girl-and-hindu-boy-stopped-video-goes-viral-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: छात्र-छात्रा से बदसलूकी, हिंदू युवक के साथ बाइक से लौट रही मुस्लिम लड़की को युवकों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: छात्र-छात्रा से बदसलूकी, हिंदू युवक के साथ बाइक से लौट रही मुस्लिम लड़की को युवकों ने रोका
Mon, 13 Oct 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:00 PM IST
सार
बिजनौर के थाना नगीना देहात क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे हिंदू युवक और मुस्लिम छात्रा से कुछ युवकों ने बदसलूकी की। बाइक की चाबी छीनी और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
छात्र छात्रा के साथ बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र के रायपुर सादात इलाके में रविवार शाम ट्यूशन से लौट रहे छात्र-छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया गया कि हिंदू समुदाय का युवक अपनी मुस्लिम सहपाठी को ट्यूशन से घर छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवकों ने पहले बाइक की चाबी छीनी, फिर युवक को प्रताड़ित किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में छात्र-छात्रा डरे और असहज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शहजाद का एनकाउंटर: बच्ची से दरिंदगी करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, नौ माह से थी आरोपी की पुलिस को तलाश
विज्ञापन
घटना के बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। थाना नगीना देहात पुलिस ने बताया कि मामला रायपुर सादात क्षेत्र का है और वीडियो की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति वीडियो साझा कर माहौल न बिगाड़े।