फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Man committed suicide by shooting himself, Guldars terror in Jogipura

Bijnor: हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत, नूरपुर में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 02 Mar 2024 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2024 02:54 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के नूरपुर में बीती रात अधेड़ व्यक्ति ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं नानौता क्षेत्र में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Bijnor: Man committed suicide by shooting himself, Guldars terror in Jogipura
गुलदार

विस्तार

नूरपुर में एक अधेड़ ने पारिवारिक कलह के चलते बीती रात अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अरुण शर्मा (50) पुत्र हरपाल शर्मा ने बीती रात किसी बात को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर देर रात अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े परिजनों में खून से लथपथ शव को देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चर्चा है कि मृतक शराब का आदि था आए दिन परिजनों से झगड़ा होना कोई नई बात नहीं थी बीती रात भी किसी बात को लेकर हुई टोका टाकी से नाराज अरुण शर्मा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। मृतक के पीछे दो बेटे व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सीमा शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। 

जोगीपुरा के जंगल में गुलदार, दहशत में ग्रामीण
नानौता क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान द्वारा गांवों में स्थित मस्जिदों से घरों से संभलकर निकलने का एलान कराया गया। वहीं पुलिस टीम गांव में जाकर जांच कर रही है।

शुक्रवार की रात्रि करीब 8  बजे थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी ग्रामीण जहांगीर पुत्र अख्तर क्षेत्र के जोगीपुरा गांव से बाईक पर अपने गांव लौट रहा था। जहांगीर ने बताया कि जैसे ही वह जोगीपुरा गांव से निकले तो ईंख के खेत की मेढ़ पर उन्हे एक बड़ी बिल्ली जैसा जानवर दिखाई दिया।

नजदीक जाने पर उसे पता चला कि यह बड़ी बिल्ली नही बल्कि गुलदार है, जिसे देख वह घबरा गया। गांव में पहुंचकर उसने सारी घटना ग्रामीणों को बतायी। तभी दर्जनों ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाकर गुलदार की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

गुलदार की सूचना पर क्षेत्र भर में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान बिलाल चौधरी ने जोगीपुरा तथा बाबूपुरा गांवों में मस्जिद से ऐलान करा लोगो को संभलकर घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार नागर ने बताया कि जोगीपुरा के जंगल में एक ग्रामीण को गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। वही इस सम्बंध में वन विभाग को भी सूचित किया गया है।

अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ के समीप बाइक सवार मां बेटा किसी वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए।उपचार के लिए काशीपुर ले जाते समय युवक की रास्ते में  मौत हो गई।वहीं गम्भीर रूप से घायल वृद्धा को काशीपुर निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।घटना से परिजनो में कोहराम मचा है सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी । 

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह शेरगढ़ निवासी वेदप्रकाश (40) पुत्र नोबहार सिंह अपनी मां विद्या देवी के साथ बाइक से प्रसाद चढ़ाने के लिए सुरजननगर जा रहा था।जैसे ही वह गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर कुछ दूर ही चला था।उसकी बाइक को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी दुर्घटना में गिरने से बाइक चालक दीपक व उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को परिजन उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे जहां दीपक की रास्ते में मौत हो गई। वहीं घायल विद्या देवी को उपचार के लिए काशीपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed