फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Ludhiana youth traveling in Punjab Mail dies, was going to Patna with family

Bijnor: पंजाब मेल में यात्रा कर रहे लुधियाना के युवक की मौत, परिवार के साथ जा रहा था पटना

Thu, 02 May 2024 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 May 2024 03:40 PM IST
सार

पंजाब मेल ट्रेन के एक कोच में यात्रा कर रहे एक युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। बिजनौर के नगीना में परिवार को शव के साथ उतारा गया। जहां से स्थानीय लोगों ने मदद कर उन्हें लुधियाना के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
Bijnor: Ludhiana youth traveling in Punjab Mail dies, was going to Patna with family
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब मेल ट्रेन के एक कोच में यात्रा कर रहे एक युवक की मौत हो गई। दरअसल परिवार के लोग युवक की दवाई लेने पटना जा रहे थे। ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों की मदद से युवक के शव को नगीना उतारा गया। जहां से समाजसेवियों के माध्यम से शव को एम्बुलेंस द्वारा लुधियाना भेजा गया।  

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना निवासी विकास(18)सांस की बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज पटना के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। गुरुवार को विकास अपनी मां जगवती व बहनोई राकेश के साथ दवा लेने पंजाब मेल ट्रेन द्वारा पटना जा रहा था।

विज्ञापन

बताया जाता है कि ट्रेन जब सुबह नगीना रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तो विकास की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। अन्य यात्रियों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने नगीना स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही इस परिवार को नगीना रेलवे फाटक के करीब उतार दिया गया।

जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बाद में आसपास के लोगों व समाजसेवियों की मदद से एक प्राइवेट एंबुलेंस द्वारा मृतक के शव को उसके घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed