{"_id":"66d413fa1a86fe08c008753a","slug":"bijnor-leopard-who-came-to-hunt-got-trapped-in-the-cage-growled-on-seeing-the-villagers-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों को देखते ही गुर्राया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों को देखते ही गुर्राया, देखें वीडियो
Sun, 01 Sep 2024 12:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:44 PM IST
सार
गांव रामनगर में एक किसान के खेत में लगे पिंजरे में गुलदार (तेंदुआ) आकर फंस गया। तेंदुए काे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफजलगढ़ स्थित गांव रामनगर में एक ग्रामीण के खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार (तेंदुआ) कैद हो गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ व रामनगर के आसपास लगातार गुलदार दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणो में भय का माहौल है। गांव रामनगर में ग्रामीण रहीस अहमद के खेत में पिंजरा लगाया गया था। जिसमें शनिवार की देर रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। पता लगते हो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। दो दिन पहले ही ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई और गुलदार को अपने साथ ले गई। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब चार साल है। वह शिकार की तलाश में यहां आया था। गुलदार को केहरिपुर अमानगढ़ कार्यालय पर ले गए हैं, जहां पर उसका मेडिकल कराया जाएगा तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे छोड़ा जाएगा।