फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard entered the house, attacked the calf, forest personnel surrounded

Bijnor: घर में घुसकर बछड़े को खाता रहा तेंदुआ, छिपकर देखते रहे घरवाले, अचानक पहुंची वन विभाग की टीम और हुआ ये

Fri, 05 Sep 2025 04:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 05 Sep 2025 04:17 PM IST
सार

जिले में पिछले तीन दिनों में गुलदार (तेंदुए) के हमले से बालक और तीन पशुओं की मौत हो चुकी है। बीती रात तेंदुए ने एक किसान के घर में घुसकर बछले को दबोच लिया। वन कर्मियों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। 

विज्ञापन
Bijnor: Leopard entered the house, attacked the calf, forest personnel surrounded
तेंदुआ। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंडावली के गांव सबलगढ़ मंडय्यो में बृहस्पतिवार को गुलदार ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। परिवार वाले दरवाजा बंद कर कमरे में छिप गए। तभी वहां गश्त कर रहे वन कर्मी आ गए। शोर मचाने पर गुलदार मृत बछड़े को छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

 

गांव रामदासवाली, सबलगढ़, मंडय्यो क्षेत्र एक किलोमीटर के दायरे में आते हैं। यहां पिछले चार दिन में गुलदार के कई हमले हो चुके हैं। आबादी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव रामदासवाली में सोमवार को डालचंद के आठ वर्षीय पुत्र कनिष्क की गुलदार के हमले से मौत हो गई थी। मंगलवार की रात गुलदार ने दो कुत्तों को निवाला बना लिया। सबलगढ़ मंडय्यो में बुधवार की रात मोहम्मद छुने के एक बकरे पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबलगढ़ मंडय्यो में ही बृहस्पतिवार रात मो. फुरकान के घर बंधे गोवंश पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने जब गोवंश पर हमला किया तब कुछ ग्रामीण गश्त कर रही वन विभाग की टीम के साथ थे। वन विभाग के दरोगा योगेंद्र सिंह, सिद्धार्थ के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।
 
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ वन रेंज अधिकारी बृजेंद्र सिंह अपनी टीम के शुक्रवार को गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामदासवाली में दो और मंडय्यो में एक पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, जल्द ही गुलदार पकड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed