{"_id":"68832bb4582b2b627a0805fe","slug":"bijnor-laborer-dies-by-drowning-in-a-canal-relatives-kept-the-body-in-front-of-patanjali-farm-he-was-irriga-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नहर में डूबकर मजदूर की मौत, परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने रखा शव, धान की फसल की कर रहा था सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नहर में डूबकर मजदूर की मौत, परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने रखा शव, धान की फसल की कर रहा था सिंचाई
Fri, 25 Jul 2025 12:39 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:39 PM IST
सार
बिजनौर जनपद के पतंजलि फार्म में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। बताया गया मजदूर करता था।
विज्ञापन
बिजनौर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिजनौर जनपद के मंडावली में चंदक हैड नहर शाखा में डूबकर मंडावली थाना क्षेत्र के कामगारपुर निवासी कामेश की मौत हो गई। युवक पतंजलि फॉर्म में मजदूरी करता था। परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने शव रखकर हंगामा किया।
25 वर्षीय कामेश पुत्र यशपाल चंदक नहर शाखा से पतंजलि फॉर्म में धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। नहर से सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाया गया। सिंचाई के दौरान नहर में डाले गए सुंडा पाइप के सामने अचानक कबाड़ जमा हो गया था, जिसे हटाने के लिए कामेश नहर में गया और डूब गया।
बृहस्पतिवार शाम को डूबे युवक का देर रात तक शव नहीं मिला। स्थानीय गोताखोरों ने भी काफी तलाश किया। शुक्रवार सुबह को चंदक नहर शाखा पर कुछ ही दूरी पर कामेश का शव मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों ने पतंजलि फॉर्म के सामने युवक का शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हुए।