फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Lab manager of Uttam Sugar Mill dies under suspicious circumstances, dead body found lying in the room

Bijnor: उत्तम शुगर मिल के लैब मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में पड़ा मिला शव

Mon, 22 Sep 2025 04:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 22 Sep 2025 04:01 PM IST
सार

विकास त्यागी मिल में लैब मैनेजर था और मुजफ्फरनगर का निवासी था। पुलिस ने आकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Bijnor: Lab manager of Uttam Sugar Mill dies under suspicious circumstances, dead body found lying in the room
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रयोगशाला प्रबंधक विकास त्यागी की सोमवार सवेरे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कामराजपुर में किराए के कमरे में विकास का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी विकास त्यागी (47) उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में प्रयोगशाला प्रबंधक पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह परिजनों ने विकास को कॉल की तो अटेंड नहीं हुई। परिजनों ने चीनी मिल के कर्मचारियों को फोन किया। मिल के कर्मचारी विकास त्यागी के कमरे पर गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

मिल कर्मचारयेां ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के अधिकारी भी घटनास्थल पर आ गए। कुछ देर बाद परिजन रोते बिखलते पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed