{"_id":"624a7fef482ec471ef68d0b7","slug":"bijnor-husband-first-put-red-chilli-powder-in-wife-eyes-then-set-her-on-fire-by-putting-diesel-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर
Mon, 04 Apr 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:49 AM IST
सार
बिजनौर में पति ने पत्नी की आंखों में पहले लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। पति सहित ससुरालवालों ने वारदात को अंजाम दिया।
झुलसी महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति सहित ससुरालवालों ने पारिवारिक कलह के चलते महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगाकर मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
जिला ऊधमसिंह नगर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी सोनू जोशी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मंजू की शादी साल 2012 में धामपुर के मोहल्ला जोशीयान में सचिन के साथ की है। शादी के बाद से उसका पति और सुसराल वाले उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या: मृतक ने वायरल किए थे महिला के अश्लील फोटो, दोनों की थी दोस्ती, ऐसे मिली मौत
विज्ञापन
बताया गया कि रविवार को जब उनकी बहन मंजू घर पर काम कर रही थी तो उसके पति सचिन ने पारिवारिक कलह के चलते मंजू की आंखों में लाल मिर्च डाल दी। जब वह मिर्च लगने के बाद बाथरूम में आंखों को धोकर बाहर निकली, तो सचिन ने अपने पिता, मां, भाई, मौसी और बहन के साथ मिलकर उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे मंजू गंभीर रूप से झुलस गई।
गंभीर हालत में मंजू को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने मंजू की हालत को चिंताजनक बताया है। उधर, पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।