फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Himanshu murdered over a young woman; three youths arrested; shocking revelation made.

Bijnor: हिमांशु त्यागी की हत्या का खुलासा, गांव के ही तीन युवक गिरफ्तार; लड़की का निकला चक्कर

Thu, 23 Jul 2026 07:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 23 Jul 2026 07:46 PM IST
सार

गांव आनंदीपुर में हिमांशु त्यागी की हत्या में पुलिस ने गांव के ही आकाश, संजीव कुमार उर्फ भंडारी व सिद्धांत कुमार को गिरफ्तार किया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि इन तीनों ने ही एक युवती के चक्कर में हिमांशु की हत्या की।

विज्ञापन
Bijnor: Himanshu murdered over a young woman; three youths arrested; shocking revelation made.
हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफजलगढ़ पुलिस ने गांव आनंदीपुर में हुई हिमांशु त्यागी (28) पुत्र सतीश त्यागी की हत्या का खुलासा करते हुए गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हिमांशु गांव की एक युवती से बात करता था। इसे लेकर एक हत्यारोपी का उससे विवाद हुआ था। इसी के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

 

बुधवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर गांव के ही राजेंद्र त्यागी के ट्यूबवेल के समीप खून से लथपथ शव पड़ा मिला मिला था। पास में ही डंडे टूटे मिले थे। मृतक के चेहरे एवं सिर पर बुरी तरह प्रहार किए गए थे। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ आलोक सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव के ही आकाश, संजीव कुमार उर्फ भंडारी व सिद्धांत कुमार के नाम प्रकाश में आए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हिमांशु की हत्या करना स्वीकार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को शेरगढ़ तिराहे से गिरफ्तार करने के बाद उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया। बताया गया कि हिमांशु गांव की एक युवती से फोन पर बात करता था। इसे लेकर आकाश का उससे विवाद हुआ था। इसके बाद आकाश ने अपने दो दोस्तों को साथ लेकर हिमांशु की हत्या करने की साजिश रची। 
 
विज्ञापन

तीनों ने उसे राजेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर बुलाया और डंडों से चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। डंडे शव के पास छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर तथा शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के 15 निशान पाए गए थे। मृतक के पिता सतीश त्यागी की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: युधिष्ठिर पहलवान व उनकी पत्नी समेत नौ पर FIR, पुलिस से लाठी छीनकर पीटा था कोयला व्यापारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed