फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor : Guldar made the calf a morsel, a teenager narrowly escaped

बिजनौर : गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला, बाल-बाल बची किशोरी, खेतों में जाने डर रहे हैं किसान

Thu, 11 Mar 2021 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Bijnor : Guldar made the calf a morsel, a teenager narrowly escaped
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव परमावाला व आराजी कदला में पिछले एक सप्ताह से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। गुलदार ने एक आवारा बछड़े को निवाला बना लिया। जंगल में पिता को खाना देने गई 12 वर्षीय किशोरी गुलदार के हमले से बाल-बाल बच गई। किसानों का आरोप है  कि वन विभाग ने सूचना के बाद भी आना गंवारा नहीं समझा। ग्रामीण गुलदार के आतंक से चिंतित हैं।

विज्ञापन


परमावाला निवासी विद्दी सिंह ने बताया कि वह बुधवार को खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। दोपहर के समय पुत्री अंशु 12 वर्षीय खाना पहुंचाने आई थी। वह सिंचाई करने वाली पाइपलाइन को वह ठीक करने लगा। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अंशु पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि हमले से अंशु बाल-बाल बच गई। शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। गुलदार के भय से खेती का काम छोड़ कर वह गांव में पहुंचा। ग्रामीणों को एकत्र कर शेष गेहूं की फसल की सिंचाई की। इसी दौरान आवारा घूम रहे एक बछड़े को गुलदार ने निवाला बना लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक है। कई गुलदार जंगल में विचरण करते नजर आ रहे है। 

किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी  वन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है। कहते है कि जब जंगल में गुलदार है तो जंगल में न जाए, घर पर रहें। वहीं स्थनीय लोगों को कहना है कि यदि वे वन विभाग के अधिकारियों के सुझाव पर चलें तो उन्हें रोटी के भी लाले पड़ जाएंगे। उनकी खेती चौपट हो जाएगी।

वहीं किसानों का कहना है कि वन विभाग को किसी बड़ी घटना का  इंतजार है, अधिकारी सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। उधर सामाजिक वानिकी के वन क्षेत्राधिकारी  वीरेंद्र सिंह भोरा का कहना है कि ग्रामीणों ने कोई सूचना नहीं दी। यदि ऐसा है तो टीम को भेजकर गुलदार की लोकेशन लेकर पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed