गुलदार का आतंक: बच्चे की मौत के छह घंटे बाद टूटी अफसरों की नींद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सदमे में परिवार
गुलदार का आतंक : बच्चे की मौत के छह घंटे बाद अफसरों की नींद टूटी है। वन विभाग के अफसरों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं, बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव बादशाहपुर में गुलदार ने एक बच्चे को मार डाला। इस घटना की सूचना के छह घंटे बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे पीड़ित परिवार व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, गुरुवार की रात में पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगवाकर गस्त कराई गई।
इसके बाद बरेली व मुरादाबाद जोन सहित उत्तराखंड के उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार को क्षेत्र में पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। टीम ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
गुलदार ने मासूम की ली जान
गर्मी के चलते हौज में नहा रहे एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने शोर-शराबा कर गुलदार को वहां से भगाया। जख्मी बच्चे ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। 25 अप्रैल को गांव बादशाहपुर के समीपवर्ती गांव मुस्सेपुर में एक बच्ची को गुलदार ने मार डाला था।
जानकारी के अनुसार, गांव बादशाहपुर निवासी सरदार नवजोत सिंह का गांव के बाहर खेत हैं। वही उसने अपना घर बना रखा है। गर्मी के चलते उसका 10 वर्षीय पुत्र सुखविंदर घर में ही बनी हौज में अपनी छोटी बहन महक के साथ नहा रहा था। घात लगाए बैठा गुलदार पहले महक की ओर झपटा। महक चीख पड़ी जिस पर गुलदार उसकी ओर से हटकर सुखविंदर पर हमलावर हो गया। गुलदार ने बच्चे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर-शराबे व बच्चे की चीख सुनकर घर पर मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लाठी-डंडे फटकार कर गुलदार को वहां से भगाया। परिजन बच्चे को उपचार के लिए ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए, लगातार गुलदार के हमले से हुई मौत से लोगो में रोष व्याप्त है। ग्रामीणो का कहना है कि इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई सटीक कार्रवाई नहीं की जा रही है। घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
गौरतलब है कि बुधवार शाम को गुलदार ने उत्तराखंड यूपी की सीमा पर एक महिला पर हमला कर उस समय मार डाला था, जब वह खेत से चारा लेने गई थी और चारे की गठरी उठा रही थी। बुधवार के घटनास्थल और बृहस्पतिवार के घटनास्थल में महज चार किलोमीटर का फासला है। ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि बच्चे को मारने वाला वही गुलदार हो सकता है, जिसने महिला को मारा था।