फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar injured farmer, second major attack in four days, villagers in panic

Bijnor News: गुलदार ने किसान को किया घायल, चार दिन में दूसरा बड़ा हमला, दहशत में ग्रामीण

Tue, 23 May 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 May 2023 03:20 PM IST
सार

बिजनौर के धामपुर में मंगलवार को गुलदार ने गन्ने की खोदाई कर रहे किसान को हमला कर जख्मी कर दिया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन
Bijnor: Guldar injured farmer, second major attack in four days, villagers in panic
बिजनौर में गुलदार का खौफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में मंगलवार को फिर से गुलदार ने एक किसान पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। जख्मी हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चार दिन के भीतर गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धामपुर के नया गांव निवासी किसान अपने खेत में गन्ने की निराई गुड़ाई में व्यस्त था। इसी दौरान पीछे से अचानक आए गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। किसान ने जैसे तैसे खुद को छुड़ाते हुए शोर मचाया, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए लेकिन इससे पहले ही गुलदार किसान को छोड़कर भाग निकला था। वहीं किसान को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चार दिन पहले भी गुलदार ने एक ग्रामीण को निशाना बनाया था। फतेह नगर मोहल्ले के किसान शिशुपाल को गुलदार ने हमला जख्मी  कर दिया था। उसका अभी भी उपचार चल रहा है। वहीं गुलदार के लगातार हो रहे हमलों को लेकर वन विभाग मौन साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed