{"_id":"64393d4fd303581b6102f933","slug":"bijnor-guldar-got-trapped-in-trap-of-hunter-and-was-rescued-by-forest-department-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: लोहे के शिकंजे में फंसा गुलदार, आंखों के सामने दहाड़ता देख सहम गए किसान, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: लोहे के शिकंजे में फंसा गुलदार, आंखों के सामने दहाड़ता देख सहम गए किसान, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाया
Fri, 14 Apr 2023 05:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Apr 2023 05:17 PM IST
सार
Bijnor News : शिकारी द्वारा लगाए गए लोहे के शिकंजे में गुलदार फंस गया। वहीं, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर गुलदार को बचा लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नांगलसोती में खेतों में शिकार के लिए लगाए गए लोहे के शिकंजे में एक गुलदार फंस गया। खेतों में गुलदार के दहाड़ने के शोर से किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर गुलदार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ एमके शुक्ला ने बताया कि घायल गुलदार को उपचार के लिए बरेली भेजा गया है। खेत में लोहे का पंजा लगाने के मामले की जांच कराई जा रही है। गांव सराय आलम से करीब एक किलोमीटर दूर मुनेश का खेत है। बुधवार की रात किसी शिकारी ने उसके खेत पर शिकार के लिए शिकंजा (लोहे का पंजा) लगा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: आंगन से उठीं पांच अर्थियां तो गम में डूबा पूरा गांव, कलेजा चीर रही ये तस्वीरें
विज्ञापन
सुबह खेतों पर जाने वाले किसानों ने जब गुलदार की दहाड़ सुनी और उसे फंसे देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। डीएफओ एमके शुक्ला, राजगढ़ के रेंज अधिकारी सुरेश चंद्र जोशी टीम के साथ पिंजरा और जाल लेकर मौके पर पहुंचे। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
यह भी पढ़ें: Video: थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का मामला, खूब वायरल हो रहा वीडियो, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में उबाल