फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor girl trapped in Afghanistan

बिजनौर की एक लड़की अफगानिस्तान में फंसी, खुफिया विभाग तलाश रहा घर

Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bijnor girl trapped in Afghanistan
बिजनौर की युवती अफगानिस्तान में फंसी
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। एक ओर जहां अफगानिस्तान में तालिबान लगातार कब्जा और बर्बरता कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वहां फंसे यहां के लोगों के परिजनों की चिंता बढ़ रही है। इसी चिंता को देखते हुए अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए शासन स्तर हर जिले से सूची मांगी गई है। इसी बीच खुफिया विभाग को पता चला कि बिजनौर की एक युवती अफगानिस्तान में फंसी है तो उसके परिजन और घर को तलाशने के लिए पूरी टीम जुट गई। हालांकि एक मोबाइल नंबर के सहारे उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका पता अभी तक नहीं चल सका है।

अफगानिस्तान में पिछले एक माह से तालिबान वहां के लोगों पर बर्बरता कर रहा है। इसी बीच वहां फंसे भारतीय लगातार अपने देश वापस आ रहे हैं। उधर भारत सरकार को भी अपने लोगों की चिंता सताने लगी है। इसी चिंता के चलते हर जिले में खुफिया विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है, जो अफगानिस्तान में गए हैं। वहां किस जगह पर हैं और उनसे संपर्क कर उनकी लोकेशन आदि तलाश रहा है। बिजनौर जिले की बात करें तो यहां अभी तक किसी नाम की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन शनिवार को जिले की एक युवती जो अफगानिस्तान में हैं, उसकी तलाश होती रही। इस मामले में खुफिया विभाग के पास केवल एक मोबाइल नंबर हाथ लगा, जो उस युवती के साथी कर्मचारी का बताया जा रहा है। दिनभर उस पर संपर्क करने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह स्वीच ऑफ आने के कारण युवती की लोकेशन और उसका नाम, पता नहीं मिल सका। उधर खुफिया विभाग तमाम सूत्रों के माध्यम से जिले में उस युवती के परिजनों को तलाशता रहा, ताकि शासन को उसके बारे में सूचना भेजी जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
पता कराया जा रहा है कि कहीं कोई यहां का व्यक्ति अफगानिस्तान में तो नहीं फंसा। हालांकि अभी तक किसी के नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
- डा.धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed