फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Gave triple talaq to wife for dowry, forced her to remarry after doing Halala with brother-in-law

Bijnor: दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, देवर से हलाला कर दोबारा निकाह का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Dec 2023 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया। बताया गया कि पति ने तीन तलाक देने के बाद छोटे भाई से हलाला कर दोबारा शादी करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन
Bijnor: Gave triple talaq to wife for dowry, forced her to remarry after doing Halala with brother-in-law
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरलीवाला निवासी विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालियों पर दहेज न देने पर उत्पीड़न करने व तीन तलाक सहित हलाला करने के लिए दबाव देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव निवासी विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व मेरठ के गांव बेहरामपुर निवासी सरताज मोहम्मद पुत्र इस्माईल के साथ हुई थी। शादी में परिजनों के समर्थ अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख नकदी की मांग ओर कर रहे थे। इंकार करने पर मारपीट कर उत्पीड़न करते तथा कमरे में बंद कर खाना भी नही देते थे।

विज्ञापन

आरोप है कि पांच दिसंबर को पति सरताज, ससुर इस्माईल, सास जमीला, ननद फरजाना, ननदोई इरशाद, जेठ दीन मोहम्मद, ताज मोहम्मद देवर शान मोहम्मद आदि ने एकराय होकर दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर धमकाया पति सरताज ने उसे तलाक देकर कमरे में बंद कर दिया।

इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जेठ ताज मोहम्मद ने बदनीयती से छेड़छाड़ की और आरोपी पति के छोटे भाई के साथ हलाला कर दोबारा निकाह का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया है, कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed