{"_id":"6363a23b5f737d672b1c4583","slug":"bijnor-four-days-after-emergency-landing-the-helicopter-left-for-its-gun-destination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: इमरजेंसी लैंडिंग के चार दिन बाद अपने गन्तव्य को रवाना हुआ हेलीकॉप्टर, अचानक आई थी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: इमरजेंसी लैंडिंग के चार दिन बाद अपने गन्तव्य को रवाना हुआ हेलीकॉप्टर, अचानक आई थी खराबी
Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
सार
देहरादून से हल्द्वानी जा रहा पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर रेड सिग्नल होने के चलते गांव मीरापुर के एक खेत में इमरजेंसी उतारना पड़ा था। वहीं खेत में अचानक हेलीकॉप्टर उतरने से गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। चार दिन बाद हेलीकॉप्टर सही होने के बाद उउ़ान भर सका।
विज्ञापन
चार दिन बाद हेलीकॉप्टर ने भरी रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ देहरादून से हल्द्वानी जा रहा हेलीकॉप्टर एमरजेंसी लैडिंग के चार दिन बाद अपने गन्तव्य को रवाना हो पाया। हेलीकाॅप्टर में दो पायलेट सहित तीन लोग सवार थे। सोमवार को निजी पवन हंस कम्पनी का देहरादून से हल्द्वानी जा रहा एक हेलीकाॅप्टर गुरुवार को लैडिंग के चार दिन बाद रवाना हो सका।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था। क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप पहुंचने पर अचानक हेलीकाॅप्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके चलते रेड सिंगनल होने के कारण हेलीकाॅप्टर को एक खाली पड़े खेत में लैडिंग करना पड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी, जल्द होगी अपील पर सुनवाई
विज्ञापन
हेलीकाॅप्टर में पायलेट कैप्टन राजकुमार यादव व उनके साथ सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह सहित देहरादून के ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस के डायरेक्ट यात्री अरूण कुमार मौजूद थे। यह तीनों लोग हेलीकॉप्टर से देहरादून से हल्द्वानी जा रहे थे। पायलेट राजकुमार यादव ने बताया कि रेड सिगनल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।घटना में दोनो पायलेट सहित यात्री अरूण कुमार सकुशल रहे थे। अरूण कुमार अगले दिन अपने गन्तव्य को चले गये थे।
हेलीकाॅप्टर में खराबी होने के चलते दोनो पायलेट यहीं रूके थे। दिल्ली से इंजिनीयर व पार्टस पहुंचने के बाद चौथे दिन हेलीकाॅप्टर में आई तकनिकी खराबी दूर हो सकी। तकनिकी खराबी दूर होने के बाद हेलीकाॅप्टर ने वापस देहरादून के लिए उड़ान भरी। इस दौरान हेलीकाॅप्टर की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस ने हेलीकांप्टर के उड़ान भरने पर राहत की सांस ली।