{"_id":"63e36fddd0d4a8f7410bdd0a","slug":"bijnor-five-including-three-kids-and-husban-wife-died-in-kashmir-due-to-s-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर के दंपती और उनके तीन बच्चों की कश्मीर में मौत, सामने आई ये वजह, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर के दंपती और उनके तीन बच्चों की कश्मीर में मौत, सामने आई ये वजह, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 08 Feb 2023 06:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Feb 2023 06:21 PM IST
सार
बताया जाता है कि ठंड होने के कारण परिवार ने घर में रूम हीटर लगा रखा था। जिससे घर में सो रहे मोहम्मद माजिद (35), पत्नी शाहना (30) व उनके पुत्र फैजान (7), अबूजर (5) व नवजात शिशु सहित 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सैलून का काम कर रहे एक व्यक्ति के घर में दम घुटने से पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई । शवों का कश्मीर में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतकों के शव गुरुवार सवेरे उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद माजिद अंसारी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की तहसील किसलपुरा में 15 वर्ष से सैलून का काम करता है। बताया जाता है कि बीती रात उसके घर में एक दिन पूर्व माजिद की पत्नी शाहना ने एक पुत्र को जन्म दिया था।
अधिक ठंड होने के कारण मोहम्मद माजिद ने ठंड से बचने के लिए अपने घर में रूम हीटर लगा रखा था, जिससे घर में सो रहे मोहम्मद माजिद (35), पत्नी शाहना (30) व उनके पुत्र फैजान (7), अबूजर (5) व नवजात शिशु सहित 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद माजिद के मंडावली सैदू निवासी उसके भाई मुफ्ती वाजिद ने जब अपने भाई को कश्मीर फोन किया तो फोन की घंटी बजती रही फोन किसी ने रिसीव नहीं किया। जब परिवार के लोगों से बात नहीं हुई तो उन्होंने पास में ही रह रहे मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद जाहिद व उसके भाई मोहम्मद वसीम को फोन किया तो उन्होंने घटना के बारे में बताया।
घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कश्मीर में मृतकों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के सब गुरुवार सवेरे घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। घटना से गांव में गम का माहौल है