फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Five bigha wheat crop plowed by farmer in opposition to agricultural laws, women also took command

बिजनौर: कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने जोती पांच बीघा गेहूं की फसल, महिलाओं ने भी थामी कमान

Thu, 25 Feb 2021 09:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Five bigha wheat crop plowed by farmer in opposition to agricultural laws, women also took command
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर गांव शादीपुर कलां में  भाकियू के एक वरिष्ठ नेता ने कृषि कानून के विरोध में अपनी पांच बीघा खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्टर हैरो से जोतकर बर्बाद कर दी। महिलाएं घर घर जाकर अन्य महिलाओं को कृषि कानूनों को वापस कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए जागरूक करने में लगी हैं।

विज्ञापन


गांव शादीपुर कलां में गुरुवार दोपहर भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कृषि कानून के विरोध में पांच बीघा गेहूं की फसल जोत दी। कुलबीर सिंह का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को किसानों पर थोपना चाहती है। जबकि किसान इन विधायकों के पुरजोर विरोध में हैं। इस बार भी किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन


किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खाद्यान्न के दलालों और बिचौलियों की जमकर मौज आ रही है।  सरकार किसानों की समस्याओं को लगातार अनदेखा करने में लगी है। ऐसे में मजबूर किसान के पास अपनी फसल बर्बाद करने के और कोई चारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी बिलों को वापस नहीं लेती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह साथ देने का आश्वासन दिया। 

महिलाओं ने भी थामी कमान
गांव शादीपुर कलां में संतोष देवी, ओमवती देवी, पुष्पा देवी, सुमन देवी, राजबाला देवी, भगवती देवी, मिथलेश देवी, नीता देवी आदि किसान परिवार की महिलाओं ने गुरुवार को गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को क़ृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जागरूक किया। किसान महिलाओं ने भी  कृषि बिलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिलाएं अपने पड़ोसी गांवों की अन्य महिलाओं को उनके घर घर जाकर कृषि कानूनों के विरोध के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनका कहना है कि  सरकार शायद महिला  किसानों की ताकत से  पूरी तरह  वाकिफ नहीं  है। कृषि कानूनों के विरोध में वे किसानों के साथ मिलकर समस्त किसानों के हित में आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed