फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Father who came to settle the dispute was murdered by hitting a brick on his head

बेटा बना हैवान: झगड़ा सुलझाने आए पिता की सिर में ईंट मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया

Sun, 21 Jan 2024 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 04:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में एक पुत्र ने अपने पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि मृतक विवाद के दौरान बीच बचाव  करने आया था।

विज्ञापन
Bijnor: Father who came to settle the dispute was murdered by hitting a brick on his head
police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में विवाद में बीच- बचाव करने पहुंचे पिता के सिर पर पुत्र ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा निवासी मिशन अब्बास का गांव अड्डे पर चाय विक्रेता खुर्शीद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।खुर्शीद ने मिशन के  पिता मो.जमिन को  मिशन अब्बास द्वारा झगड़ा करने की जानकारी दी। पुत्र द्वारा झगड़ा करने की सूचना मिलते ही मो. जमिन घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बीच-बचाव कर रहे पिता पर ही पुत्र मिशन अब्बास ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आने पर 55 वर्षीय मों जमिन की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मंडावली  थानाध्यक्ष सुदेश पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी मिशन अब्बास को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी की। बताया जाता है कि आरोपी मिशन अब्बास पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed