फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: District Badar for six months, ADM court pronounced the verdict in the case of Gundaact

बिजनौर: सपा नेता छह माह के लिए जिला बदर, गुंडा एक्ट के केस में एडीएम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Fri, 11 Nov 2022 05:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

बिजनौर समाचार : सपा नेता को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। एडीएम कोर्ट ने गुंडा एक्ट के केस में यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
Bijnor: District Badar for six months, ADM court pronounced the verdict in the case of Gundaact
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता और किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल मन्नान को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। गुंडा एक्ट के केस की सुनवाई के बाद एडीएम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। अब्दुल मन्नान की पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत एक करोड़ 74 लाख की संपत्ति जब्त की गई थी।

विज्ञापन


एडीएम कोर्ट ने किरतपुर के रहने वाले अब्दुल मन्नान पुत्र रिजवान अहमद को छह माह के लिए जिला बदर किया है। दो नवंबर को यह आदेश देने के बाद संबंधित थाने को भी आदेश का पत्र भेज दिया। वहीं धर्मवीर उर्फ आतंक पुत्र राजेश सैनी निवासी नगीना को भी जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला बदर किए गए अब्दुल मन्नान किरतपुर नगर पालिका के मौजूदा चेयरपर्सन हैं। अब्दुल मन्नान के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला बदर की इस कार्रवाई से पहले इसी साल फरवरी के महीने में अब्दुल मन्नान की करोड़ों की संपत्ति जब्त किया गया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित

अब जिला बदर किए जाने से चेयरमैन गुट में मायूसी छा गई है, क्योंकि दिसंबर के महीने में पालिका के चुनाव होने हैं। अब फिर से मन्नान की दावेदारी तय मानी जा रही थी। लेकिन जिला बदर होने के चलते चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा। वहीं विपक्षी खेमा इस आदेश को लेकर खुश है।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर : खांस रहा हर तीसरा शख्स, अस्पतालों में 40 प्रतिशत बढ़ी सांस के मरीजों की तादाद, पढ़ें खास खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed