बिजनौर ने बदायूं को हराया
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने महिला खो-खो का रूहेलखंड अंतर विश्वविद्यालय खिताब जीत लिया है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर की टीम ने फाइनल में मेजबान टीम बदायूं को 09-01 से हराया है।
वर्धमान कॉलेज बिजनौर के खेल विभाग अध्यक्ष डॉ. शांतनु सिंह काकरान ने बताया कि रूहेलखंड अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता गिंदो देवी महाविद्यालय बदायूं में हुई है। प्रतियोगिता में नौ जिलों के डिग्री कॉलेजों की टीम आई थी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने गिंदो देवी महाविद्यालय बदायूं को 09-01 से शिकस्त दी है। बताया कि वर्धमान कॉलेज बिजनौर की टीम मैनेजर मोनिका तथा ललित के निर्देशन में शाहजहांपुर, बरेली तथा बदायूं की टीमों को हराकर फाइनल में पहुंची थी। खिलाड़ियों वंशिका कटारिया, रिंकी, भावना, तृप्ति तथा निधि ने फाइनल तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। कालेज के प्रबंध समिति सचिव अर्जुन साहु, सदस्य बी के सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. सीएम जैन ने टीम को बधाई दी है।