फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Debt-Ridden Farmer Jumps into Ganga, Search Operation Underway

Bijnor: कर्ज में डूबे किसान ने गंगा में लगा दी छलांग, तलाश जारी, कूदने से पहले बेटे को किया फोन, बोला-मैं...!

Sat, 06 Sep 2025 08:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 06 Sep 2025 08:24 PM IST
सार

बिजनौर के औरंगाबाद शकूरपुर गांव के किसान रणवीर (55) ने कर्ज के दबाव और तकादे से तंग आकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस व गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bijnor: Debt-Ridden Farmer Jumps into Ganga, Search Operation Underway

विस्तार

बिजनौर जनपद के चंदक बेगावाला क्षेत्र में गांव औरंगाबाद शकूरपुर उर्फ गीदडपुरा के रहने वाले किसान रणवीर (55) पुत्र नत्थू ने गंगा में छलांग लगा दी। दरअसल किसान कर्ज में डूबा हुआ था, अब अदायगी के तकादे से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि इससे पहले उसने बेटे को फोन भी किया।

विज्ञापन


शनिवार को रणवीर खेत पर गया और पशुओं का चारा काटकर घर लाने के बाद वह साईकिल से निकल पड़ा। रावली के पास तटबंध पर पहुंचकर रणवीर ने हरिद्वार में किसी होटल में नौकरी करने वाले बेटे गौरव को फोन किया और बोला कि मैं मरने जा रहा हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: गणेश विसर्जन के दौरान डूब रहा था युवक, हरियाणा पुलिस के दरोगा ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने तुरंत ही अपने भाई और घर पर फोन किया। परिवार के लोग उसे बचाने के लिए तटबंध पर पहुंचे, मगर उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही रणवीर गंगा में कूद गया। रणवीर का बड़ा बेटा ट्रक चलाता है। परिवार वालों ने बताया कि रणवीर ने भूमि विकास बैंक से करीब एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। जोकि बढ़कर अब करीब आठ लाख रुपये हो चुका था।

बैंक ने अदायगी के लिए उसे नोटिस भी दिया। बताया जा रहा है कि रणवीर ने अपनी जमीन गिरवी रखते हुए एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर बड़े बेटे को ट्रक खरीदवाया था। उक्त फाइनेंस कंपनी ने कर्ज की अदायगी नहीं होने पर उक्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके साथ ही किसान पर अन्य कई जगहों का भी कर्ज था। अब बैंक वाले भी तकादा कर रहे थे। जिसके बाद से रणवीर तनाव में था।
 

परिजनों ने फोन कर थाना मंडावर और बैराज चौकी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आसपास के गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही घंटों बाद भी रणवीर का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  रावली तटबंध पर साइकिल खड़ी मिली, जिस पर रणवीर का फोन रखा हुआ था।
 
आर्थिक तंगी और कर्ज की वजह से गंगा में छलांग लगाने का मामला संज्ञान में आया है। व्यक्ति के दोनों बेटे नौकरी पर है। इस मामले की जांच करने के लिए तहसीलदार को कहा गया है। वह अपनी जांच रिपोर्ट देंगे। -रितु रानी, एसडीएम, बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed