Bijnor: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती की मौत, चार मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया
चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पति की मौके पर ही मौत हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे से चार बच्चे अनाथ हो गए।
विस्तार
बिजनौर जनपद के चांदपुर में शुक्रवार देर शाम चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक को पीछे से एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: डॉक्टरों का मॉड्यूल खोल रहा नए राज: आखिर एक साल कहां था डॉ. आदिल? देवबंद कनेक्शन चीन-तुर्किये तक पहुंचा
गांव चेहली निवासी सतेंद्र कुमार(35) पुत्र चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी सुदेश (32) के साथ चांदपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में हुए इस हादसे में सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल सुदेश को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।
दंपती की मौत से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे बड़ा दर्द यह है कि उनके चार छोटे बच्चे अब मां-बाप के साए से वंचित हो गए हैं। गांव में शोक की लहर है और परिवारजन गहरे सदमे में हैं।