{"_id":"696119095405aaefa6049a47","slug":"bijnor-coldest-night-of-this-season-mercury-reached-2-4-degrees-cold-wave-left-shivering-in-the-morning-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सीजन की सबसे ठंडी रात, 2.4 डिग्री पर आया पारा, शीतलहर से सुबह और शाम को छूटी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सीजन की सबसे ठंडी रात, 2.4 डिग्री पर आया पारा, शीतलहर से सुबह और शाम को छूटी कंपकंपी
Fri, 09 Jan 2026 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:34 PM IST
सार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकल रही है, मगर वह बेअसर ही है।
विज्ञापन
बिजनौर में भी दोपहर के समय भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बृहस्पतिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रही। रात का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। सर्द हवाओं ने रात ही नहीं बल्कि सुबह-शाम भी खूब कंपकंपाया। हालांकि शुक्रवार दोपहर हल्की धूप निकली जोकि ठंड से राहत देने में बेअसर रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 2.4 डिग्री आ पहुंचा। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री बना हुआ था। महज 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री लुढ़का गया। तापमान में भारी गिरावट का असर बृहस्पतिवार की देर शाम से ही नजर आने लगा था। रात में बेहद ठंड रही।
सुबह 11 बजे तक ठंड का भयंकर असर बना रहा। आलम ये रहा कि लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद भी सर्दी से परेशान रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकली मगर ठंड का असर कम नहीं हुआ। शाम ढलते ही सर्दी ने फिर से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया।

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। दोपहर होने तक ग्राहक ठंड की वजह से बाजार का रुख नहीं करते हैं। दोपहर में थोड़ी चहल-पहल नजर आई मगर शाम ढलते ही बाजारों की रौनक गायब हो गई। दुकानों पर इक्का दुक्का ग्राहक ही खरीदारी करते नजर आए।

ठंड से बचने को लिया अलाव का सहारा
शहर से लेकर गांव देहात तक ठंड से बचने के लिए लोग तमाम जतन करते नजर आए। शहर के चौराहों और दुकानों के बाहर जगह जगह लोग अलाव तापते दिखाई दिए। अलाव के पास बैठकर किसी तरह से ठंड को दूर करने का प्रयास किया गया।

कोहरे ने धीमी कर दी वाहनों की रफ्तार
सर्दी के साथ साथ जिला कोहरे की चादर में भी लिपटा रहा। शुक्रवार की सुबह भयंकर कोहर छाया रहा। कोहरे में हादसे से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की रफ्तार धीमी रखी। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से भी सड़कों पर वाहन भी कम ही दौड़ते नजर आए।

चाय-पकौड़ी का लिया आनंद, देर से ड्यूटी पहुंचे कर्मी
शुक्रवार को ठंड ज्यादा होने की वजह से चाय की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। कामकाजी लोगों ने वक्त निकालकर चाय की दुकानों का रुख किया। चाय की चुस्की के साथ साथ पकौड़ी का स्वाद भी चखा। उधर सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कंपनियों के दफ्तर में भी कर्मी देरी के पहुंचे। उधर जरुरी काम वाले लोग ही बाहर निकले बाकी ने घर से बाहर निकलने में भी परहेज किया।

इस तरह रहा पारे में उतार चढ़ाव
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम
02 जनवरी - 14.8- 8.9
03 जनवरी- 14.2- 8.6
04 जनवरी- 16.6- 3.6
05 जनवरी- 17.8- 3.5
06 जनवरी- 13.8- 6
07 जनवरी- 15.6- 5.2
08 जनवरी- 16.4- 5
09 जनवरी 17.4 2.4
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम
02 जनवरी - 14.8- 8.9
03 जनवरी- 14.2- 8.6
04 जनवरी- 16.6- 3.6
05 जनवरी- 17.8- 3.5
06 जनवरी- 13.8- 6
07 जनवरी- 15.6- 5.2
08 जनवरी- 16.4- 5
09 जनवरी 17.4 2.4