{"_id":"61bf78ca92f8ed20eb38bd0d","slug":"bijnor-club-won-the-volleyball-championship-bijnor-news-mrt5698187148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के सैनिक का बीमारी से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के सैनिक का बीमारी से निधन
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव भिक्कावाला में सैनिक के नधिन पर रामगंगा घाट सैनिक को सम्मान देते बीएसएफ जवान।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के सैनिक का बीमारी से निधन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव भिक्कावाला निवासी दिल्ली मुख्यालय बीएसएफ में तैनात एक उप निरीक्षक नंदन सिंह नेगी का बीमारी के चलते निधन हो गया। सैनिक का रामगंगा घाट कालागढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गुड़गांव से आई बीएसएफ की बटालियन ने सैनिक को तीन राउंड फायरिंग कर गार्डऑफ ऑनर दिया।
सैनिक के शव के साथ आये एसआई एसके पांडे ने जानकारी दी कि नंदन सिंह नेगी (55) पुत्र मदन सिंह नेगी दिल्ली में बीएसएफ मुख्यालय पर उपनिरीक्षक के पद पर कार्यालय में तैनात थे। यहां उनकी छह माह पूर्व ही तैनाती हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह से वह बीमार चल रहे थे और सैनिक अस्पताल दिल्ली में उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर बाद उनका निधन हो गया। सूचना पर गांव में शोक छा गया। रविवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 11 बजे सैनिक के शव का रामगंगा घाट कालागढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक के शव को मुखाग्नि उसके पुत्र मयंक नेगी ने दी। इस दौरान गुड़गांव से बीएसएफ 95 बटालियन की टुकड़ी ने सैनिक के सम्मान में तीन राउंड फायरिंग कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मृतक सैनिक के शव पर लिपटा राष्ट्रीय ध्वज मृतक के पुत्र मयंक नेगी को भेंट किया। बीएसएफ बटालियन का नेतृत्व निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन रघुवीर सिंह बिष्ट, सचिव पूरन सिंह असवाल आदि लोग रहे।