फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Chinese Manjha entangled in the neck of a school going student, injured

Bijnor: स्कूल जा रहे छात्र की गर्दन में उलझा चीनी मांझा, घायल, लगे कई टांके

Mon, 22 Apr 2024 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

जिले में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के सभी प्रयास असफल नजर आ रहे हैं। यहां सोमवार को एक छात्र की जान जाने से बची। चाइनीज मांझा गर्दन में उलझने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन में कई टांके आए हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Chinese Manjha entangled in the neck of a school going student, injured
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल जा रहे विद्यार्थी की भारत सिनेमा फ्लाईओवर से गुजरते समय चीन निर्मित मांझे से गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल विद्यार्थी को प्राइवेट अस्पताल में उपचार भर्ती कराया गया। हिमालयन कॉलोनी निवासी अभियंता जितेंद्र कुमार का पुत्र प्रणव कुमार सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता है। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रणव अपने पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था।भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर गुजरते समय प्रातः लगभग सात बजे अचानक विद्यार्थी की गर्दन पर चीन निर्मित मांझा उलझ गया।
विज्ञापन

 

मांझे से प्रणव की गर्दन पर काफी गहरा घाव हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। विद्यार्थी की गर्दन पर कई टांके आए।

विद्यार्थी के परिजनों ने किसान नेताओं के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को उनके कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने चीन निर्मित मांझे के प्रचलन पर रोक लगाने की मांग की। चीन निर्मित मजे से पिछले एक वर्ष में करीब 15 ,16 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। बताया जाता है पतंग विक्रेता दुकानों पर चीन निर्मित मांझा नहीं रखते हैं।पहचान वाले लोगों को पतंग विक्रेता अपने घर और इधर-उधर से चीन निर्मित मांझा उपलब्ध कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed