फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bike collides with divider at bullet speed, painful death of two friends going to take Kanwar

Bijnor: डिवाइडर से गोली की स्पीड से टकराई बाइक, कांवड़ लेने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sun, 20 Jul 2025 02:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Jul 2025 02:23 PM IST
सार

बदायूं के रंजीत और अंकित एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। भागूवाला क्रशर के निकट हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
Bijnor: Bike collides with divider at bullet speed, painful death of two friends going to take Kanwar
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडावली थाना क्षेत्र में देर रात डिवाइडर से बाइक टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बदायूं से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। 
विज्ञापन

 

मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला क्रशर के निकट हाईवे पर शनिवार रात लगभग 1:45 बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर बदायूं के दो युवक सवार थे। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान श्री राम कॉलोनी, उसावा बदायूं निवासी 27 वर्षीय रंजीत और 29 वर्षीय अंकित के रूप में हुई। परिजनों ने फोन बताया कि दोनों हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed