{"_id":"5d9f78b48ebc3e01451c2726","slug":"bijnor-bharat-milap-chandpur-bijnor-news-mrt447829763","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
चांदपुर में राम भरत मिलाप जुलूस में शामिल झांकी।
- फोटो : BIJNOR
भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली
चांदपुर। रामसेवक मंडल श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर में श्रीराम-भरत मिलाप की शोभायात्रा बैंडबाजे और सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचकर श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।
बुधवार की शाम स्याऊ रोड स्थित सरगम टाकीज से ऋषि मुनियों के साथ भरत, शत्रुघ्न रथ पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ अपने भाई श्रीराम और लक्ष्मण से मिलने के लिए बाजार बजरिया, ढाली बाजार, नेहरू मूर्ति होते हुए मंडी कोटला पहुंचते हैं। श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ रामलीला मैदान से चलकर मंडी कोटला स्थित श्रीहनुमान मंदिर पर पहुंचते हैं। जहां भाइयों का मिलन हुआ। भाइयों के मिलन के बाद सभी रामलीला मैदान पहुंचे। रामलीला मैदान में मंच पर मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम का राज तिलक किया गया। विधायक कमलेश सैनी, एसडीएम घनश्याम वर्मा, कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने श्रीरामलीला महोत्सव में सहयोग करने वालों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही, पवन गोयल, राजकुमार बंसल, ब्रिजेश कौशिक, पवन गनेशा, रामदीन अग्रवाल, हरिराज सिंह, सुधीर अग्रवाल, सरदार अच्छन सिंह, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इरफान मिर्जा ने किया।