फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor became corona free for the first time in a quarter of a year

सवा साल में पहली बार कोरोना मुक्त हुआ बिजनौर

Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bijnor became corona free for the first time in a quarter of a year
सवा साल में पहली बार कोरोना मुक्त हुआ बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। जनपद में कोरोना की दस्तक देने के बाद सवा साल में पहली बार बिजनौर कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गया है। वर्तमान में एक भी सक्रिय उपचाराधीन केस नहीं बचा है। केवल अगस्त माह की ही बात करें तो आधा माह बीतने तक केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था, जो सोमवार को स्वस्थ हुआ तो जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया।
जनपद में कोरोना संक्रमण की दस्तक 13 अप्रैल 2020 को हुई थी। जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मेवा नवादा निवासी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे से लौटा जमाती युवक था। इसके बाद से लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू की तो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की श्रृंखला बढ़ती चली गई। परिणामस्वरूप 15 अगस्त 2021 की रात तक कुल 14 हजार 723 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। राहत भरी बात ये रही कि 14 हजार 615 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती, जबकि 108 की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार जिले में सोमवार को कुल 2370 मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से एक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। आज कुल 3163 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिले से अब तक कुल सात लाख 53 हजार 288 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनके सापेक्ष कुल सात लाख 51 हजार 554 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें से कुल 14 हजार 723 कोरोना पॉजिटिव और सात लाख 36 हजार 831 लोग नेगेटिव आ चुके हैं। वर्तमान में कोई एक्टिव केस नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed